नैनीताल नगर के प्राणी उद्यान की तर्ज पर अब नैनापीक जाने वालों को भी प्लास्टिक की पानी की बोतल, चिप्स व प्लास्टिक के पैकेट ले जाने से पहले प्रवेश द्वार पर उनका शुल्क जमा करना होगा।रजिस्टर में दर्ज सामान के सापेक्ष खाली बोतल व प्लास्टिक के खाली पैकेट वापस दिखाने पर ही जमा शुल्क वापस किया दिया जाएगा। यदि ले जाई गई प्लास्टिक की बोतलें व पैकेट वापस नहीं किए तो विभाग की ओर से चालानी कार्रवाई की जाएगी।
नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी नैनापीक में घूमने के दौरान कूड़ा फैलाना लोगों को महंगा पड़ सकता है। नैनापीक के जंगल में सफाई के दौरान कई कट्टे प्लास्टिक की बोतलें व पन्नी मिलने के बाद वन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। वन विभाग के नए नियमों के अनुसार अब नैनापीक घूमने जाने वालों को गेट में एंट्री के दौरान टिकट लेने के साथ ही रजिस्ट्रर में ले जा रहे प्लास्टिक की पन्नी व बोतलों की भी एंट्री करानी होगी। साथ ही पन्नी व प्लास्टिक की बोतल साथ ले जाने पर रजिस्टर में सामान की एंट्री के साथ शुल्क जमा करना होगा। वहीं वापसी खाली रेपर दिखाने पर शुल्क वापस किया जाएगा, अन्यथा चालान होगा। वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया यह व्यवस्था रविवार से शुरू की जा चुकी है। इससे जंगल में प्लास्टिक फैलने पर रोक लगेगी। साथ ही नैना पीक के जंगल में घूमने वालों को साफ-सफाई मिलेगी। पूर्व में यह व्यवस्था जू में भी की गई है।
बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान : मुख्यमंत्री
बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान : मुख्यमंत्री
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में चयनित शांभवी तिवारी निवासी किच्छा,प्रिया चौहान काशीपुर, सौम्या गर्ब्याल निवासी भीमताल से अपने निजी आवास नगला तराई में संवाद कर बधाईयां दी। मुख्यमंत्री ने कहा बेटियों ने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों बेटियों की यह उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और उनके समर्पण, अनुशासन व मेहनत का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा में चयनित तीनों बेटियों को पुस्तक,उपहार व शॉल भेंट कर सम्मानित किया तथा इस सफलता के लिए बधाईयां दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने उनके परिजनों से भी वार्ता की व बधाईयां दी । मुख्यमंत्री धामी ने जनपद की जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट को भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा आयोजित माउंट चंद्रभागा -13 (6264 )मीटर व माउंट चंद्रभागा – 14 (6074 )मीटर के पर्वतारोहण अभियान का टीम लीडर के रूप में नेतृत्व कर सफलता पूर्वक आरोहण करने के लिए बधाईयां दी व उन्हें शाल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति,मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, एएसपी डॉ उत्तम सिंह नेगी, उपजिलाधिकारी तुषार सैनी, प्रोवेशन अधिकारी व्योमा जैन आदि मौजूद थे।

