‘दिग्विजय ने बनाया एमपी को बीमारू राज्य, BJP की मेहनत से बना बेमिसाल प्रदेश’, कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मध्य प्रदेश के मंडला जिले में जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि मिस्टर बंटाधार दिग्विजय मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बनाकर छोड़ गए थे। भाजपा के तीन मुख्यमंत्रियों ने खासकर शिवराज सिंह चौहान ने इसे बेमिसाल प्रदेश बनाने का काम किया है।

 

मंडला (मध्य प्रदेश), MP Election 2023: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने आज मध्य प्रदेश के मंडला जिले में जन आशीर्वाद यात्रा (Jan Ashirwad Yatra) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के कामकाज का बखान किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला।

एमपी को बीमारू राज्य बनाकर छोड़ गए थे दिग्विजय सिंह’

मंडला में एक सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज हम जनजाति समाज से आशीर्वाद मांगने आए हैं। उन्होंने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि मिस्टर बंटाधार दिग्विजय मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बनाकर छोड़ गए थे। 20 साल में भाजपा के तीन मुख्यमंत्रियों ने खासकर शिवराज सिंह चौहान ने इसे बेमिसाल प्रदेश बनाने का काम किया है।

कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से अमित शाह ने पूछे सवाल

शाह ने कहा, ‘कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए जल, जंगल और जमीन के अधिकार की सिर्फ बातें की, लेकिन नरेन्द्र मोदी ने जल, जंगल और जमीन के साथ सुरक्षा, सम्मान और समावेशी विकास को जोड़कर आदिवासियों का कल्याण किया। मैं आज कमलनाथ और मिस्टर बंटाधार से पूछने आया हूं। जब कांग्रेस की सरकार थी तब आदिवासी कल्याण के लिए बजट कितना था? मनमोहन सिंह की सरकार में आदिवासियों के लिए 24 हजार करोड़ का बजट था, जबकि मोदी सरकार ने 1 लाख 19 हजार करोड़ का बजट दिया है।’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सालों तक देश पर राज किया, लेकिन किसी आदिवासी बेटी को राष्ट्रपति नहीं बनाया। नरेन्द्र मोदी ने गरीब परिवार की बेटी द्रौपदी मुर्मु को राष्ट्रपति पद पर सुशोभित कराया है।

आदिवासियों के कल्याण के लिए सरकार ने किया काम’

अमित शाह ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है, जिसने आदिवासी भाई-बहनों के लिए पेसा कानून धरातल पर उतारने का काम किया है। आदिवासी कल्याण के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने एक नए प्रकार का रास्ता देशभर के लिए प्रशस्त किया है।

देश के खजाने पर हमारे आदिवासियों का अधिकार है- अमित शाह

उन्होंने पूर्व की यूपीए सरकार पर भी हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि यूपीए और कांग्रेस की सरकार में प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश की तिजोरी पर सबसे पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है। कांग्रेस सरकार अल्पसंख्यकरण में डूबी रही, लेकिन जब नरेन्द्र मोदी सरकार में आए तो उन्होने कहा मेरी सरकार आदिवासियों की सरकार है, दलित और पिछड़ों की सरकार है। पीएम मोदी कहते हैं देश के खजाने पर हमारे अदिवासियों का अधिकार है।

Related Posts

  • adminadmin
  • September 14, 2025
  • 0 Comments
  • 1 minute Read
चार बार के सीएम का लंबी बीमारी के बाद निधन, दिलचस्प है मजदूर से मुख्यमंत्री तक का सफर

शिलांग । मेघालय के वरिष्ठ नेता और चार बार के मुख्यमंत्री डोनवा डेथवेल्सन लपांग का शुक्रवार शाम शिलांग के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे…

  • adminadmin
  • February 20, 2025
  • 0 Comments
  • 0 minutes Read
शिवाजी महाराज की जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, बताया प्रेरणास्रोत

नई दिल्ली । मराठा साम्राज्य के संस्थापक और शौर्य का पर्याय छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें नमन किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म…

Other Story